February 15, 2026

पावर स्टार पवन सिंह का एक और रिकॉर्ड, छठ गीत “छठी माई सुनली गोहार” सिर्फ ढाई घन्टे में आया ट्रेंडिंग में

भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार और रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह का जब भी कोई नया गाना आता है या उनकी नई फिल्म आती है तो एक रिकॉर्ड क्रिएट होता है। एक बार फिर उन्होंने एक रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल उनका नया छठ गीत आज वेव म्यूज़िक से रिलीज हुआ है जो सिर्फ ढाई घन्टे में ही ट्रेंडिंग में आ गया है। यह दरअसल पवन सिंह का करिश्मा और उनकी गायकी अदाकारी का जादू है, जो वो करते हैं ट्रेंड बन जाता है। पवन सिंह के इस दर्द भरे छठ गीत का नाम है “छठी माई सुनली गोहार”। रीलीज़ होने के ढाई घन्टे में ही गाना 20 नम्बर पर ट्रेंड कर रहा है और 5 लाख से अधिक व्यूज मिल गए । इस गाने पर लोगों के बेहतरीन कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा है “यह गीत सच्चाई पेश करता है जिस पति पत्नी को संतान नही होती है, तो छठी माई का सच्चे मन से वृत करने से उन्हें संतान की प्राप्ति होती है, जय छठी माई।”

पवन सिंह के इस गीत में एक निःसन्तान परिवार का दर्द दिखाया गया है और फिर छठी माई का करिश्मा भी। पवन सिंह की मधुर आवाज में वेव म्यूज़िक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर यह छठ गीत रिलीज किया गया है। इस भक्ति सांग के वीडियो में पवन सिंह के साथ आस्था सिंह नजर आ रही हैं। वाकई सांग ने यूट्यूब पर रिलीज होते ही गर्दा उड़ा दिया है। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। गाने में पवन सिंह का अवतार दर्शकों को खूब लुभा रहा है वही आस्था सिंह का अभिनय भी लोगों को पसन्द आ रहा है।
सांग को लेकर पवन सिंह भी बेहद उत्साहित है।
गीतकार अरुण बिहारी ने इस गीत को लिखा है, वही इस गीत को प्रियांशू सिंह ने संगीत से सजाया है, वीडियो निर्देशक रवि पंडित और कोरियोग्राफर ऋतिक आरा है। एडिटर दीपक पंडित हैं। बता दें कि भोजपुरी और बॉलीवुड को जोड़ने की पवन सिंह की पहल भी बेहद सफल रही है। बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के साथ उनका छठ गीत जय छठी मईया को करोड़ों व्यूज मिल रहे है, जो अपने आप मे एक बड़ा रिकॉर्ड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *