April 15, 2026

जन्मदिवस पर रक्तदान कर डॉ. लवी सिंह ने पेश की मिसाल

आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को समाज सेवा और मानवता की भावना का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए डॉ. लवी सिंह ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान कर एक सराहनीय पहल की। आमतौर पर लोग अपने जन्मदिन को उत्सव और खुशियों के साथ मनाते हैं, लेकिन डॉ. लवी सिंह ने इस विशेष दिन को जरूरतमंदों के जीवन बचाने के लिए समर्पित किया। आई. एम. ब्लड बैंक, बरेली में डॉ. सिंह ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जो किसी की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उनके इस कदम से वहां उपस्थित लोगों में भी जागरूकता बढ़ी और कई लोगों ने भविष्य में रक्तदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने डॉ. सिंह के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक संदेश फैलाती है।
डॉ. लवी सिंह का यह प्रयास न केवल उनके जन्मदिवस को विशेष बनाता है, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणा बनकर उभरा है। साथ ही डॉ. लवी सिंह ने दृढ़ संकल्प लिया कि वे सदैव अपने जन्मदिवस के अवसर रक्तदान की इस पहल को जारी रखेंगी। डॉ. लवी सिंह, इनवर्टिस विश्वविद्यालय, बरेली में छात्र कल्याण अधिष्ठाता (महिला) के पद पर कार्यरत हैं और शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। अपनी संस्था उम्मीद एक नया सवेरा वेलफेयर सोसायटी के द्वारा भी आप निरंतर समाज सेवा में सक्रिय रहती हैं। एक अंतरराष्ट्रीय कवयित्री की भूमिका में आप सदैव अपनी कलम और विचारों से समाज को एक नई दिशा प्रदान करने में भरसक प्रयास करती हैं। डॉ. लवी सिंह तहसील बहेड़ी के ग्राम चराई डांडी की निवासी हैं और अपने नित नए सराहनीय प्रयासों से अपने माता- पिता, गांव, शहर व देश का नाम रौशन कर रही हैं। लवी सिंह अपनी सफलता का श्रेय स्वर्गीय पिता श्री नरेंद्र चौधरी व संपूर्ण परिवार, शिक्षकगण व प्रियजनों को देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *