April 2, 2026

रितेश पांडे के डीजे मिक्स छठ गीत “अरघ देके जईह” रिद्धि म्यूज़िक भोजपुरी से रिलीज

छठ पूजा के महापर्व के अवसर पर भोजपुरी सुपर स्टार रितेश पांडे अपने फैन्स के लिए अपना एक नया धमाकेदार छठ गीत “अरघ देके जईह” लेकर आए हैं जिसे दर्शको ने हाथों हाथ लिया है। रिद्धि म्यूज़िक भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से यह गीत रिलीज होते ही खूब पसन्द किया जा रहा है। गाने को काफी व्यूज मिल गए हैं। सुपरस्टार रितेश पांडे के इस धमाकेदार छठ गीत मे उनकी परफॉर्मेंस कमाल हैं। इस शानदार छठ गीत को रितेश पांडे और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। इसे काफी भव्य रूप से फ़िल्माया गया है जिसमे छठ पूजा की पूरी फीलिंग आ रही है।

रिद्धि म्यूज़िक भोजपुरी प्रस्तुत रितेश पांडे के इस धमाकेदार छठ गीत को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है। रितेश पाण्डे ने अपने इस गीत का लिंक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बता दें कि रितेश पांडे के गाने रिलीज होते ही काफी पॉपुलर हो जाते हैं। इस छठ गीत के लिरिक्स जेडी बहादुर ने लिखे हैं जबकि संगीत से सजाया है एडीआर आनंद ने। रितेश पाण्डे और अंतरा सिंह प्रियंका ने इसे अपनी विशेष शैली में गाया है। वीडियो डायरेक्टर नरेंद्र सिंह हैं। डीजे आकाश द्वारा इसे डीजे मिक्स किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *