February 13, 2026

अंकुश राजा ने दी सभी को “छठ पूजा की शुभकामनाएं” पारंपरिक छठ गीत वेव म्यूज़िक से हुआ रिलीज

भोजपुरी फिल्मों और म्यूज़िक इंडस्ट्री के सबसे चर्चित सिंगर एक्टर अंकुश राजा के गाने सुपर हिट होने की गारंटी माने जाते है. अंकुश राजा का पारम्परिक भोजपुरी छठ गीत “छठ पूजा की शुभकामनाएं” वेव म्यूज़िक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। अंकुश राजा का यह खूबसूरत छठ गीत लोगों को काफी पसंद आ रहा है. गाने का टीज़र सोशल मीडिया में आउट होते ही छा गया था और लोग गाने का इंतजार कर रहे थे।
अंकुश राजा ने सोशल मीडिया के अपने ऑफिसियल अकाउंट पर इसका लिंक शेयर करते हुए लिखा है “अभी अभी रिलीज हुआ Wave Music से एक बहुत ही खूबसूरत पारम्परिक छठ वीडियो लिंक से देखें। जय छठी मईया। देखना न भूले।”

सांग मे अंकुश राजा के साथ खूबसूरत ऎक्ट्रेस भी नजर आ रही हैं वहीं छठ का माहौल भी दिख रहा है। अंकुश राजा के इस नए वीडियो सांग में ऎक्ट्रेस भी बेहद ब्यूटिफुल लग रही हैं। अंकुश राजा ने इसे बेहद शानदार अंदाज में गाया हैं. अंकुश राजा के इस गीत का कॉन्सेप्ट बहुत यूनिक है। यह गाना एकदम अलग अंदाज में संगीतबद्ध और शूट किया गया है जिसे दर्शक एन्जॉय कर रहे हैं। गीत लिखा है बोस रामपुरी ने जबकि गाने का म्यूजिक दिया है अविनाश झा घुंघरू ने। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *