February 15, 2026

अरविन्द अकेला कल्लू का शानदार छठ गीत “छोटीया ला छूरछूरिया लेले आईब” किरण म्यूज़िक एंटरटेनमेंट से हो गया रिलीज

छठ पूजा महापर्व पर भोजपुरी के सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू अपने फैन्स के लिए शानदार छठ गीत “छोटीया ला छूरछूरिया लेले आईब” लेकर आए है। इस धमाल वीडियो सांग को किरण म्यूज़िक एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल युट्युब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे खूब देखा औऱ पसन्द किया जा रहा है। इसमे अरविन्द अकेला कल्लू के अपोज़िट हीरोइन भी बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। अरविन्द अकेला कल्लू और शिल्पी राज की आवाज में यह छठ का वीडियो सांग बेहतरीन तरीके से और काफी भव्य रूप से फ़िल्माया गया है। इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू और उनकी ऎक्ट्रेस के बीच गजब केमिस्ट्री नजर आ रही है। वहीं गाने में एक चाइल्ड आर्टिस्ट भी है, जिसने कल्लू की बेटी का रोल बखूबी किया है। गाने का कॉन्सेप्ट यूनिक है।
फुल टू इंटरटेनिंग यह गाना एक खूबसूरत स्टोरीलाइन पर बेस्ड है। इसमे अरविन्द अकेला कल्लू एक अलग ही रूप में दिख रहे है।

इस गाने को लेकर अरविन्द अकेला कल्लू भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने गाने का लिंक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है “आ गया है छठ गीत छोटीया ला छूरछूरिया लेले आईब..तो अपना प्यार जरूर दें…।” इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू की पत्नी उन्हें फोन करके बोलती हैं कि मैंने जो भी समान लाने की लिस्ट दी है सब चीज बाजार आए लेते आना और बच्ची के लिए फुलझड़ी लाना मत भूलना। बता दें कि दीवाली में बच्चे फुलझड़ी को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। इस गाने के गीतकार अखिलेश कश्यप, संगीतकार प्रियांशू सिंह हैं। डायरेक्टर पंकज सोनी हैं। निर्माता आशु बाबा, एडिटर प्रकाश हैं। परिकल्पना अरबिंद मिश्रा की है। गुड्डू जी पाण्डेय, हनुमान जी पाण्डेय और सुजीत मीडिया आरा का सहयोग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *