February 16, 2026

Chhath song: सबा खान और प्रगति भट्ट के बीच फंसे समर सिंह, ‘दुनो मेहरारु हमार भूखल बाड़ी छठीया’ हुआ वायरल

पहले दशहरा, अब दीवाली और जल्द ही छठ आने वाली है, जिसको लेकर यूपी और बिहार में अभी से ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच भोजपुरी फिल्म जगत में देसी स्टार के नाम से मशहूर समर सिंह का छठ गीत ‘दुनो मेहरारु हमार भूखल बाड़ी छठीया’ रिलीज हो चुका है। इस सांग में समर सिंह के साथ अभिनेत्री सबा खान और प्रगति भट्ट नजर आ रही हैं। समर सिंह के साथ दोनों अभिनेत्रियों की जोड़ी खूब जच रही है। सांग में सबा खान और प्रगति भट्ट के पति की भूमिका में समर सिंह है। दोनों समर से छठ व्रत करने की बात कह रही हैं। और दोनों को समर चाहिए छठ व्रत में अपने साथ। अब इसी जडोजहत हो सांग में दिखाया गया है। आप भी देखिए दो शादियों का झमेला एक तरफ कुआं तो दूसरी तरफ खाई अब कैसे बचोगे समर भाई।

सांग को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया हैं। सांग रिलीज होते ही वायरल हो गया है। सोशल मीडिया में समर सिंह की गजब की फैन फॉलोइंग है। जिसका फायदा उनके गीतों को मिलता है। वही अगर हम सबा खान और प्रगति भट्ट की बात करे तो ये दोनों भी सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। दोनों के गाने तुरन्त ही यूट्यूब पर वायरल हो जाते हैं। और कुछ ही समय में इनके गानें मिलियन क्लब के स्वाद चख लेते हैं।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘दुनो मेहरारु हमार भूखल बाड़ी छठीया ‘के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही सांग को सिंगर समर सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। सांग को
गीतकार अलोक यादव, संगीत एडीआर आनंद, निर्देशक आर्यन देव, कोरियोग्राफर सम्राट अशोक,एडिटर मीत जी,प्रोडक्शन हेड पंजक सोनी, जुबेर शाह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *