February 16, 2026

पवन सिंह और सोनू निगम ने दिया दर्शकों को दीवाली का तोहफा, रिलीज होते ही वायरल हुआ ‘चली भउजी हाली हाली’

जैसा कि सभी जानते हैं, त्योहारों का सीजन चल रहा है। दशहरे के बाद और दिवाली और छठ की बारी है। दीवाली आने के साथ ही बिहार और पूर्वांचल के इलाकों में छठ की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। छठ स्पेशल कई गाने भी रिलीज किए जाते हैं। इस बार भी एक स्पेशल सॉन्ग रिलीज किया गया है, जो बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर सोनू निगम और भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार पवन सिंह के फैंस के लिए दीवाली के गिफ्ट से कम नहीं हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं आई बिलीव म्यूजिक प्रस्तुत ‘जय छठी मईया/चली भउजी हाली हाली’ सांग की।

जो कि सोनू निगम, पवन सिंह और सिंगर खुशबू जैन की मधुर आवाज में आई बेलिवेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस भक्ति सांग में सोनू निगम और पवन सिंह के साथ हर्षिका पूनाचा नजर आ रही हैं। जो सांग में सोनू की पत्नी और पवन की भाभी का किरदार अदा कर रही हैं। वाकई सांग ने यूट्यूब पर रिलीज होते ही हिट हो गया है। इस दर्शकों का भरपूर प्यार और दुलार मिल रहा है। गाने में पवन सिंह और सोनू निगम का भोलाभाला अवतार दर्शकों को खूब भा रहा है वही हर्षिका का मनमोहक अंदाज भी लोगों को अपना दीवाना बना रहा है।

सांग को लेकर पवन सिंह ने कहा कि यह सांग मेरे लिए बेहद ही खास है क्योंकि सांग में मेरे साथ पहली बार सोनू निगम परफॉर्म कर रहे हैं। जो हम भोजपुरिया कलाकारों के लिए गर्व की बात है। मैंने शूट के समय उनसे बहुत कुछ सीखा साथ ही उन्होंने मुझ से भोजपुरी भाषा सीखने की कोशिश की। जिसमें वे काफी हद तक सफल भी रहे हैं। सांग बहुत ही सुंदर बनाकर तैयार हुआ है। आप सभी से अपील है कि चली भउजी हाली हाली को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दें।

सांग को गीतकार अरुण बिहारी ने लिखा है, वही सांग संगीत से छोटे बाबा ने सजाया है, तो वीडियो निर्देशन रवि पंडित और कोरियोग्राफर ऋतिक सिंह है। सहयोग अमित सिंह, आशीर्वाद माता-पिता,अजित सिंह जोकहरी, मार्केटिंग एंड डिस्ट्रीब्यूटर बाई ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन, डिजाइन अंकित जीएमजे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *