April 1, 2026

सुर्खियों में विमल पांडेय

कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके फिल्म अभिनेता विमल पांडेय आजकल काफी सुर्खियों में हैं। जी हां, उनका म्यूजिक एल्बम का गाना चांद अजोरा में इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। जिसमें उनके अदाकारी की काफी तारीफ की जा रही है। इस गाने में विमल पांडे का साथ दी हैं चंद्रमुखी मौसम ने। इन दोनों कलाकार की मंत्रमुग्ध कर देने वाली अदायगी सराहना के पात्र बने हुए हैं। यह गाना सिटी म्यूजिक भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से रिलीज किया है जिसे गाया है विजेता गोस्वामी ने। गीत लिखा है अजीत राज ने। संगीत जनार्दन साहनी ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर प्रदीप शर्मा हैं। निर्माता रमेश यादव हैं। डिजिटल मैनेजर विक्की यादव (मार्स एंटरटेनमेंट) हैं। इस एल्बम सांग को लेकर विमल पांडेय काफी उत्साहित हैं। वे कहते हैं कि श्रोताओं व दर्शकों का दिल जीतना, उनका प्यार और आशीर्वाद प्राप्त करना ही मेरा परम लक्ष्य है। भोजपुरी मनोरंजन जगत में मैं अपने योगदान को एक बार फिर से आपके समक्ष रख रहा हूँ चांद अंजोरा में गाने के माध्यम से। आपके प्यार का आकांक्षी हूँ।  इस गाने में कुछ प्रयोग किये गए हैं, जो कि भोजपुरी जगत में पहले कभी नहीं हुआ। आप सब अपना प्यार आशीर्वाद बनाये रखिये, यही कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *