February 15, 2026

हमार जान नदिया के पार की लोकेशन खोज में शामिल राहुल कुमार

सुपर डुपर हिट भोजपुरी फिल्म प्लेटफार्म नं0 2 की अपार सफलता के बाद चर्चा में आये फिल्म अभिनेता राहुल कुमार इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं। इस नई भोजपुरी फिल्म का नाम है हमार जान नदिया के पार , जिसके लोकेशन की खोज जोर शोर से जारी है। यह फिल्म भव्य पैमाने पर निर्मित की जाने वाली है। भव्य व रमणीय लोकेशन पर उच्च तकनीकी के साथ इस फिल्म की शूटिंग की जाएगी। इसके साथ ही दो हिंदी फिल्म की भी शूटिंग क्रमशः की जाएगी। तीनों फिल्मों के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही दी जाएगी।
गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा की युगल जोड़ी राहुल कुमार सिंह और रेशमा शेख पहली भोजपुरी फिल्म प्लेटफॉर्म नं० 2 की अपार सफलता से अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए। इसके अलावा उनकी सुपरहिट जोड़ी कई फिल्मों में एक साथ नजर आने वाली है। इसी क्रम में उनकी युगल जोड़ी में नई भोजपुरी फिल्म हमार जान नदिया के पार में भी नजर आने वाली है। यह फिल्म दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट करेगी। इसके अलावा राहुल रेशमा की एक और फिल्म भोजपुरी फिल्म बस्ती का शेर भी आने वाली है, जो दर्शकों के लिए फुल एंटरटेनिंग फिल्म होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *