February 16, 2026

सावन के पावन माह में सिंगर किरण साहनी का बोलबम वीडियो ‘होत नइखे कांवर सँभार बाबा” हुआ पॉपुलर

मुंबई : सावन के पावन माह में शिवभक्तो के लिए भोजपुरी बोलबम गीत काफी रिलीज होते हैं। श्रद्धालुओं में भक्ति की अलख जगाने के लिए भोजपुरी की विख्यात लोक गायिका किरण साहनी का बोलबम गीत का वीडियो ‘होत नइखे कांवर सँभार बाबा” रबजी म्यूज़िक द्वारा रिलीज किया गया है जो रिलीज होते ही लोकप्रिय हो रहा है। इसका वीडियो काफी पसन्द किया जा रहा है।
सिंगर किरण साहनी ने कहा कि बाबा भोलेनाथ में मेरी गहरी श्रद्धा है। हम बाबा के श्रीचरणों में यह गीत अर्पित करते हैं। 2021 का यह मेरा बोलबम गीत का वीडियो लोगों ने काफी सराहा है। यह काँवर गीत श्रद्धालुओं की भक्ति में शक्ति देने वाला साबित हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला के सूरज कुण्ड की रहने वाली लोक सिंगर किरण साहनी यह गीत भोलेनाथ के भक्तों व श्रद्धालुओं के लिए लेकर आई हैं। रबजी प्रोडक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत किरण साहनी के गाए इस गीत को मनोज मोहित ने लिखा है, संगीत अनुज तिवारी ने दिया है। डायरेक्टर बिरजू पाल हैं। डीओपी प्रेम जी, वीडियो डायरेक्टर सुनील सिंह चौहान हैं। गौरतलब है कि किरण साहनी बतौर सिंगर कई फिल्मों में पार्श्वगायन कर चुकी हैं। साथ ही कई म्यूजिक कंपनी के लिए भी म्यूजिकल अल्बम में गाना गा चुकी हैं। आगे भी उनकी मधुर आवाज में कई हिट गीत आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *