February 14, 2026

देसी स्टार समर सिंह और प्रियंका रेवड़ी का गाना “दरदियो देला दवईयो देला” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

मुंबई : देसी स्टार समर सिंह का एक और धमाकेदार गाना “दरदियो देला दवईयो देला” म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस वीडियो सांग में समर सिंह और खूबसूरत अदाकारा प्रियंका रेवड़ी का धमाकेदार परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब लुभा रहा है। समर सिंह के अद्भुत डांस की एक झलक भी इसमे नजर आती है। समर सिंह और प्रियंका की केमिस्ट्री बवाल मचाने वाली है। गाने में गुलाबी रंग के कपड़ों में प्रियंका रेवड़ी बेहद हॉट और ग्लैमरस दिख रही हैं।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग “दरदियो देला दवईयो देला” गाने में समर सिंह और प्रियंका रेवड़ी अपने मोहक अंदाज से इस बरसात के सीजन में आग लगा रहे हैं। गाने का बड़े भव्य तरीके से फिल्माकंन किया गया है। इस गाना के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को समर सिंह ने अपनी विशेष आवाज में गाया है। गीतकार विनय निर्मल, संगीतकार रौशन सिंह हैं। निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *