February 16, 2026

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से आया शिवानी सिंह, लवली काजल का देवीगीत “गोर मइया लाल चुनरी” 

भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह की आवाज में नवरात्रि स्पेशल देवी गीत  ‘गोर मइया लाल चुनरी’ माँ के भक्तों के बीच आ गया है। जिसके वीडियो में एक्ट्रेस लवली काजल ने माँ की भक्ति में डूबकर परफॉर्मेंस किया है। यह देवीगीत ‘गोर मइया लाल चुनरी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस देवीगीत में आदि स्वरूपा माँ दुर्गा की आराधना व भक्ति को दर्शाया गया है। यह देवी गीत सभी को बेहद पसंद आ रहा है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस लवली काजल ने पीली साड़ी पहने देवी माँ की भक्ति लीन होकर खूब नाच झूम रही हैं। लवली काजल के साथ बहुत सारी कोरस डान्सर ट्रेडिशनल पहनावा में झूम रही हैं। माँ की विशाल प्रतिमा, वृहद पंडाल में पूरी तरह से भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

इस गाने में लवली काजल माँ बखान करते हुए कहती हैं कि ‘शेरवा ऊपर दरबार लागल बा, दर्शन भीड़ बरियार लागल बा, कs के सिंगार देखा लागातारी सुनरी, गोरे गोरे मइया के लाले लाले चुनरी… यह भक्ति भाव से भरा हुआ देवी गीत देखने व सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देवी गीत ‘गोर मइया लाल चुनरी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसे अपनी सुरीली आवाज में शिवानी सिंह ने गाया है। जिसके वीडियो में लवली काजल ने शानदार अदायगी किया है। गीतकार आशुतोष तिवारी हैं और संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। निर्देशक आर्यन देव हैं। एडिटर मीत जी, कोरियोग्राफर अशोक सम्राट हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस देवी गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *