April 2, 2026

मार्कण्डेय आईटीआई में सलमान वारसी ने किया टॉप

वाराणसी चौबेपुर बाजार स्थित मार्कण्डेय आईटीआई कालेज चौबेपुर में पूर्वांचल के अलग अलग जिलों से छात्र एडमिशन कराने आते हैं। इस स्कूल में हॉस्टल की भी सुविधा उपलब्ध है। हर साल बड़ी बड़ी कम्पनियों ने मारकंडेय आईटीआई के कुशल छात्रों का प्लेसमेंट कर अपने कंपनियों में कार्य करने का अवसर प्रदान करती है।

वहीं डायरेक्टर अपूर्व कुमार तिवारी ने बताया ग्राम सभा बनकट का रहने वाला छात्र सलमान वारसी ने 82 % से पास हुआ है। सलमान पढ़ने में होनहार छात्र है और अच्छे नंबर से वह सफल हुआ है। जब छात्र ने अपने परिवार के लोगों में बताया तो परिवार के लोगों ने छात्र को मिठाई खिलाकर बधाई दिये परिवार में खुशी का माहौल बन गया सलमान वारसी के पिता हफीजुल्ला वारसी, माता रजिया वारसी,दादा कमरुद्दीन वारसी, चाचा हुसैन वारसी,रिजवान वारसी,भाई समर वारसी, साहिल वारसी,राज राहुल,शफीक, समेत क्षेत्र के लोगों ने भी मिठाई खिलाकर बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *