February 15, 2026

Shilpi Raj का नया सांग ‘रेलिया रे’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज, खूबसूरत दिखी श्वेता महारा

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में ट्रेडिंग सिंगर के नाम से मशहूर सिंगर शिल्पी राज का नया सांग ‘रेलिया रे’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया जा चुका है। सांग रिलीज होते ही वायरल हो गया है। ‘रेलिया रे’ सांग में भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा श्वेता महारा नजर आ रही हैं। जो भारतीय नारी का गहना यानी साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिख रही है।

गाने में श्वेता महारा इंडियन रेलवे से कह रही है कि ले चल वहाँ पे प्रियवा के देश रे। सांग बड़े ही भावुक तरीके से शिल्पी राज ने गाया है। उस पर श्वेता महारा के फेस एक्सप्रेशन्स जिन्होंने भोजपुरिया दर्शकों को घायल ही करके रख दिया है। वाकई में श्वेता महारा का नाम ऐसे ही टॉप की एक्ट्रेस में शुमार हो गया है। क्योंकि वे अपने हर पेरफॉर्मस से दर्शकों को अपना दीवाना बना देती हैं। सांग के बीच बीच में शिल्पी फैज भी नजर आ रही है। शिल्पी राज की सोशल मीडिया में गजब की फैन फॉलोइंग है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत ‘रेलिया रे’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके सिंगर शिल्पी राज हैं। वही इसके लेखक आशुतोष तिवारी हैं। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा, निर्देशक भोजपुरिया, कोरियोग्राफर गोलडी जैसवाल और बॉबी जैक्सन, एडिटर मीत जी, प्रोडक्शन हेड ज़ुबैर शाह और पंकज सोनी हैं। गाने के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *