February 16, 2026

अंगद ओझा की फिल्म ‘करिया’ का मुहूर्त करके शूटिंग शुरू देवरिया में

मुंबई : चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया में फिल्म करिया का शुभ मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर दी गई है। लेखक, निर्देशक, निर्माता और हीरो अंगद कुमार ओझा की फ़िल्म करिया का मुहूर्त के शुभ अवसर पर फर्स्ट लुक भी जारी किया गया है। फर्स्ट लुक में अंगद ओझा एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। बेहतरीन बॉडी और हाथ में हथियार लिए अंगद ओझा का लुक काफी इम्प्रेसिव लग रहा है। मगर उनका फेस रिवील नहीं किया गया है। यह फिल्म साउथ और भोजपुरी 2 भाषाओं में बनाई जा रही है। साउथ और भोजपुरी दोनों भाषाओं की फिल्मों में अलग-अलग वेरिएशन होगा।

उल्लेखनीय है कि शक्ति फिल्म्स इंडस्ट्रीज के बैनर तले बनाई जा रही फ़िल्म करिया में अंगद ओझा के साथ ज़ोया खान, आएशा कश्यप की रोमांटिक केमेस्ट्री दिखाई देगी। साथ ही प्रमुख भूमिका में मनोज टाइगर, अमित शुक्ला, प्रकाश जैस, बालेश्वर सिंह, अयाज खान, बीना पांडेय, सोनिया मिश्रा दिखाई देंगे।

फिल्म के संगीतकार वीरेंद्र पॉल हैं। सिंगर्स आलोक कुमार, इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह, शिल्पी राज, हनी बी, विरेन्द्र पॉल हैं। फ़िल्म के डीओपी टी शबरी नाथ, फाइट मास्टर दिनेश यादव, कोरियोग्राफर प्रदीप मिश्रा हैं। कला राजीव का है। फ़िल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला, रामचन्द्र यादव, सोनू निगम हैं।

गौरतलब है कि एक्टर डायरेक्टर अंगद ओझा ने इसके पहले वायरस फिल्म का निर्माण किया था, जो भोजपुरी और साउथ दोनों भाषाओं में बनाई गई थी। उस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। और अब वह करिया फ़िल्म लेकर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *