August 21, 2026

“शिकारी” को मिला इंडिया ई कॉमर्स के अनिल काबरा का साथ

मुंबई| अनीता सिने इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म शिकारी को भोजपुरी सिनेमा की बड़ी कंपनी इंडिया ई कॉमर्स के अनिल काबरा का साथ मिल गया है। जी हां, अब इस फिल्म से अनिल काबरा का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने कई बड़ी भोजपुरी फिल्मों को बतौर प्रेजेंटर जुड़कर सपोर्ट किया है। निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म शिकारी के प्रेजेंटर इंडिया ई कॉमर्स के अनिल काबरा हैं। इस फिल्म केंद्रीय में मुकेश ओझा, रौशन शर्मा, संचिता बनर्जी, मणि भट्टाचार्य, सोनालिका प्रसाद, ज़ोया खान हैं। उनकी रोमांचक और अनोखी जोड़ी सिनेप्रेमियों के लिए बहुत मनोरंजक सिद्ध होने वाली है।

गौरतलब है कि इस फिल्म के जरिए मुकेश ओझा हीरो और रौशन शर्मा बतौर हीरो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रहे हैं। फ़िल्म शिकारी की पूरी शूटिंग गिरिडीह, झारखंड के विभिन्न रमणीय स्थलों एवं कोलकाता की भव्य लोकेशन पर की गई है। आम भोजपुरी फिल्मों से हटकर बनी इस फिल्म का गीत संगीत इसका प्लस प्वाइंट है।

गौरतलब है कि अब तक कई हिट फिल्मों का बेहतरीन निर्देशन कर चुके निर्देशक से फ़िल्म निर्माता बने मनोज एस तोमर फिल्म शिकारी से अपनी नई इनिंग शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म शिकारी के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मनोज तोमर हैं। फिल्म की रोचक पटकथा पिनाकी घोष ने लिखा है जबकि संवाद सूरज कुमार निर्मल ने लिखे हैं। फिल्म के संगीतकार मोहित सिंह, डीओपी राजेश सिंह, नृत्य निर्देशक अशोक, फाइट मास्टर सुरेन्द्र शर्मा, कला निर्देशक पवन विश्वकर्मा हैं। फिल्म में मुख्य कलाकार मुकेश ओझा, रौशन शर्मा, संचिता बनर्जी, मणि भट्टाचार्य, सोनालिका प्रसाद, ज़ोया खान, रोहित सिंह मटरू, गौरी शंकर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *