April 2, 2026

अरविन्द अकेला कल्लू का वीडियो सांग “ओहि डेट पs हमहू विवाह करेंगे” रिलीज होते ही हुआ वायरल

मुंबई| भोजपुरी संगीत जगत में गर्दा उड़ाने वाले सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू का वीडियो सांग “ओहि डेट पs हमहू विवाह करेंगे” रिलीज़ होते ही पॉपुलर हो गया है। 2021 का यह धमाकेदार भोजपुरी सांग कल्लू और शिल्पी राज की आवाज में है। किरण म्यूज़िक एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज़ हुए अरविन्द अकेला कल्लू के इस गीत को अब तक लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं और इसे देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। पहले इस गाने का ऑडियो आउट हुआ था और अब इसके विडियो को भी आउट कर दिया गया है। गाने मेे अरविन्द अकेला कल्लू का लुक और डांस खूब लोगों को पसंद आ रहा है।
इस गाने का बेहतरीन संगीत तैयार किया है प्रियांशु सिंह ने जबकि इसके खूबसूरत गीत लिखे हैं आशुतोष तिवारी ने। इस शानदार वीडियो को डायरेक्ट किया है गोल्डी जयसवाल और बॉबी जैक्सन ने। इसके एडिटर प्रिंस हैं और ड्रोन कैमरे का संचालन दीपक सिंह ने किया है।
अरविन्द अकेला कल्लू के इस छेड़छाड़ वाले गाने के बोल बेहद प्यारे हैं। इसमें लड़की जब कहती है कि वह कहीं विवाह कर लेगी तो इस पर कल्लू कहते हैं “ओहि डेट पs हमहू विवाह करेंगे, चाहे कोर्ट मैरेज या निकाह करेंगे।” कहने का अर्थ यह है कि कल्लू भी लड़की से साफ कह देते हैं कि तुम्हारी वजह से हम अपनी जिंदगी तबाह नहीं करेंगे क्या पूरी दुनिया में सिर्फ तुम ही एक लड़की हो। इसलिए हम भी उसी दिन शादी कर लेंगे जिस दिन तुम्हारा विवाह किसी और से होगा।
लाल टी शर्ट और ब्लू जीन्स में कल्लू का लूक और उनका डांस इस गाने मेे कमाल का है। वीडियो सांग में कल्लू का स्टाइल देखने लायक है। कल्लू के इस नए वीडियो सांग “ओहि डेट पs हमहू विवाह करेंगे” की चर्चा हर ओर हो रही है जिसे अपनी जादू भरी आवाज़ और अपने गजब के स्टाइल से इसे कल्लू ने लोकप्रिय बना दिया है। इस सांग को आप एक बार जरूर देखें आपको इस गाने से प्यार हो जाएगा। इस गाने को अरविन्द अकेला कल्लू के सभी फैन्स और भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *