February 16, 2026

शैलेन्द्र नागपाल ने पलक तिवारी के जन्मदिन पर दिया सरप्राइज बर्थडे पार्टी

बेहतरीन फिल्म निर्माण के क्षेत्र आगे आई फिल्म प्रोडक्शन हाउस यूए फिल्म्स प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट हॉउस तथा पॉपुलर म्यूजिक कंपनी के ओनर शैलेन्द्र नागपाल ने अभिनेत्री पलक तिवारी का जन्मदिन धूमधाम से मुंबई में बाम्बे बार में मनाया। उन्होंने पलक तिवारी को सरप्राइज बर्थडे पार्टी दिया। उनका यह जन्मदिन यादगार बनाने में अहम भूमिका शैलेन्द्र नागपाल ने निभाई है। उनके साथ उनकी कंपनी की पूरी टीम ने धूमधाम से पलक का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इतना बड़ा सरप्राइज बर्थडे पार्टी मिलने पर पलक तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि थैंक यू शैलेन्द्र नागपाल सर। आपने इतना बड़ा गिफ्ट देकर मेरे बर्थडे को यादगार बना दिया। यह मेरे जीवन का हमेशा याद रहने वाला पल है।

गौरतलब है कि जन्मदिन के शुभ अवसर पर पलक तिवारी से जुड़े बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई नामचीन निर्माता, निर्देशक, अभिनेता व अभिनेत्रियां शामिल हुए। सभी ने पलक को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके जन्मदिन के शुभ दिन पर उनके सगे-संबन्धियों, करीबी मित्रों तथा उनके चाहने वालों फ़ोन पर कॉल व मैसेज करके, व्हाट्सप्प पर व सोशल मीडिया पर भी बधाई व शुभकामनाएं दीं। उनके पास दिन भर बधाईयों का ताँता लगा रहा। पलक ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वाले सभी को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। बता दें कि पलक तिवारी ने अब तक भोजपुरी फिल्म फूल और कांटे, जानम, रंग, मेरी जंग मेरा फैसला, माँ पूर्णागिरि आदि कई हिट भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय व नृत्य का जलवा बिखेरा है।
उल्लेखनीय है कि पलक तिवारी ने यूए फिल्म्स प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट हॉउस के बैनर तले निर्मित की जा रही है भोजपुरी फिल्म लगन-पत्रिका में विशिष्ट भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म के कई दृश्य में पलक तिवारी का लाजवाब अदाकारी दर्शकों का खूब आनंदित करेगा। इस फिल्म में काम करके पलक बहुत खुश हैं। यूए फिल्म प्रोडक्शन हाउस और फिल्म टीम की वे काफी सराहना करती हैं। फिल्म  के निर्माता शैलेन्द्र नागपाल व रंजीत सिंह हैं। निर्देशक आनन्द सिंह हैं। छायांकन डीके शर्मा का है।

विदित हो कि फिल्म निर्माता शैलेन्द्र नागपाल ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा है। साथ ही उन्होंने पॉपुलर म्यूजिक कंपनी की भी शुरुआत की है। जिससे भोजपुरिया संगीतप्रेमियों को उम्दा गीत-संगीत से सजे मधुर गाने सुनने व देखने को मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *