February 15, 2026

फैंस को दीवाना बना रहा है गोलू गोल्ड और नीलम गिरी धमाल सांग ‘दिल हs की नोकरी सरकार के’

भोजपुरी के फेमस सिंगर गोलू गोल्ड की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। वो इसलिए कि सिंगर अपने दमदार और मस्ती भरे गानों से भोजपुरिया दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। गोलू गोल्ड के इस बीच कई गाने रिलीज हुए हैं और वे सभी सुपरहिट साबित हुए हैं सिंगर के गानों को लोगों का खूब प्यार मिलता है। यही वजह है कि उनका हर गाना वायरल हो जाता है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज गोलू गोल्ड और खुशबू तिवारी KT का सांग ‘दिल हs की नोकरी सरकार के’ युवाओं की पहली पसंद बनकर उभरा है। गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

वही गाने में ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी का परफॉर्म करना सोने पर सुहागा जैसे काम होता है। इनके गाने चंद मिनिटों में वायरल हो जाते हैं। ‘दिल हs की नोकरी सरकार के’ में गोलू गोल्ड और नीलम गिरी की जोड़ी कमाल धमाल लग रही है। दोनों पर फिल्माया इस सांग को बॉलीवुड स्टाइल में बनाया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ” के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, वही सांग को सिंगर गोलू गोल्ड और खुशबू तिवारी KT ने गाया है। गाने के लेखक सोनू सरगम(आरा), म्यूजिक आर्य शर्मा, निर्देशक भोजपुरिया, कोरियोग्राफर गोल्डी जैसवाल और बॉबी जैक्सन, एडिटर मीत जी,डीआई रोहित, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *