February 16, 2026

समर सिंह, आकांक्षा दुबे और खुशबू तिवारी केटी का भोजपुरी गाना “मुस्की चवनिया” हुआ रिलीज

आ गया एक बार फिर वही हिट जोड़ी देसी स्टार समर सिंह और हॉट एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का धमाल वाला भोजपुरी लोकगीत “मुस्की चवनिया”, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से है रिलीज किया गया है। इस धमाल गाने को समर सिंह ने अपने खास शैली में गाया है और उनके स्वर में स्वर मिलाया है पापुलर सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने। वाकई यह गाना सुनने में जितना अच्छा लगता है, उतना ही वीडियो देखने में बेहतरीन लग रहा है। समर सिंह, खुशबू तिवारी केटी और आकांक्षा दुबे की तिकड़ी वाकई काफी मजेदार है। यह गाना अलग हटकर काफी रिच लोकेशन पर शूट किया गया है। जोकि बहुत ही मनोहारी लग रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत फुल धमाल मचाने वाला यह गाना मुस्की चवनिया के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। करोड़ों दिलों पर राज कर रहे समर सिंह और खुशबू तिवारी केटी ने यह गाना मधुर स्वर में गाया है। गीत लिखा है गीतकार हरिन्द्र हरियाली ने, संगीत दिया है संगीतकार एडीआर आनन्द ने। वीडियो डायरेक्टर आनन्द देव, कोरियोग्राफर सम्राट, एडीटर मीत जी, डीओपी राजेश राठौर, रवि राठौर,  प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *