February 15, 2026

मनीष चतुर्वेदी ने ऋतु सिंह के साथ शुरू की भोजपुरी फिल्म “साँवरिया तोहरे प्यार में” की शूटिंग समस्तीपुर में

भोजपुरी सिनेमा के सशक्त अभिनेता मनीष चतुर्वेदी अब खलनायक से नायक बन गये हैं और उनकी नायिका हैं करोड़ों दिलों की धड़कन भोजपुरी की बबली गर्ल ऋतु सिंह। उनकी जोड़ी और केमेस्ट्री दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाने वाली है। जी हाँ, बिहार के समस्तीपुर में मनीष चतुर्वेदी और ऋतु सिंह ने भोजपुरी फिल्म “साँवरिया तोहरे प्यार में” की शूटिंग शुरू कर दी है, जो 20 दिन तक चलेगी। रति कल्याण फ़िल्म के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के निर्माता शशिकांत कुमार और अनिल कुमार हैं। फिल्म के निर्देशक संजय सिन्हा हैं। डीओपी सानू सिन्हा और संगीतकार अमन श्लोक हैं। इस फ़िल्म मेंमुख्य कलाकार  मनीष चतुर्वेदी, ऋतु सिंह, अमन कुमार, बृजेश त्रिपाठी, अनूप अरोरा, सुबोध सेठ इत्यादि हैं।

आपको बता दें कि समस्तीपुर में विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन और समाज सेवी महेन्द्र प्रधान ने मुहूर्त क्लैप देकर शूटिंग की शुरुआत की थी। इस फिल्म को लेकर अभिनेता मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि भोजपुरी फिल्म “साँवरिया तोहरे प्यार में” एक प्यारी सी कहानी है, जिसमे मेरा किरदार अब तक कि तमाम फिल्मों से अलग है। इस पारिवारिक सिनेमा को अगले वर्ष सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि समस्तीपुर की लोकेशन बहुत ही रमणीय है। इस फ़िल्म की शूटिंग समस्तीपुर और आसपास के इलाकों में ही की जाएगी। इस फ़िल्म में कुछ स्थानीय आर्टिस्ट्स को भी अवसर प्रदान किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग में शासन-प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। साथ ही स्थानीय लोग भी बहुत सपोर्ट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *