February 21, 2026

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से प्रियंका सिंह चौहान और लवली काजल का नया लोकगीत ‘मुँह के देखाई 2’ हुआ रिलीज

भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह चौहान की सुरीली आवाज में गाया हुआ और एक्ट्रेस लवली काजल की मोहक अदायगी से भरपूर नया भोजपुरी लोकगीत ‘मुँह के देखाई 2’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे मधुर आवाज में सिंगर प्रियंका सिंह चौहान गाकर सबका मन मोह रही है। यह वीडियो सांग खूब पसंद किया जा रहा है। गाने के वीडियो में एक्ट्रेस लवली काजल अपनी अदा की बिजली गिरा रही हैं और अपने लटके झटके से महफिल लूट रही हैं। इस गाने का बोल बहुत ही सरल है, जोकि आसानी से जुबान पर आ जाता है।

इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि लवली काजल की शादी जिससे होती है, उसने शादी के पहले बहुत से वादा किया था, जिसे पूरा नहीं कर रहा है। अब वह अपने पति को कोस रही है और याद दिलाते हुए कहती है कि ‘कइला करार हमसे केतना तू जादा, होतही बियाह काहे भूलि गइला वादा, अबकी बेर मानब नाहीं, देखला मनाई के, नथुनिया लेबो ए हो पिया, मुँह के देखाई में… कंगनिया लिहली हो ननदो, तोहरे परिछाई में… नथुनिया लेबो ए हो पिया, मुँह के देखाई में…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ”मुँह के देखाई 2′ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने की सिंगर प्रियंका सिंह चौहान हैं, जिसकी सुरीली आवाज ने मन मोह लिया है। वीडियो सांग में एक्ट्रेस लवली काजल ने गजब का ठुमका लगाया है। गीतकार पुष्कर प्राण के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार अशोक राव ने। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, डीओपी दीपक पंडित, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *