February 15, 2026

पर्यावरण प्रेमी ममता चौबे बनी राष्ट्रीय सचिव

पर्यावरण सुरक्षा एवं जल संरक्षण तथा समाज हित के कार्य हेतु गठित राष्ट्रीय हिन्दू भगवा वाहिनी संगठन के संस्थापक सौरभ पाण्डेय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा पांडे जी के आदेशानुसार आज पर्यावरण सुरक्षा एवं जल संरक्षण तथा कोरोनाकाल में समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए पर्यावरण प्रेमी ममता चौबे जी को राष्ट्रीय सचिव महिला प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा पांडे जी ने कहा वैक्सीनेशन की प्रकिया में ममता जी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया लोगों को जागरूक किया तथा हर सम्भव मदद की जिसके लिए विभिन्न संस्थाओं से कोरोना यौद्धा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है इनके इस नेक पहल की लोगों ने खूब प्रशंसा की तथा संगठन में खुशी का माहौल बना है सभी पदाधिकारियों ने इनके नियुक्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *