July 10, 2026

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से आया प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का पहला देवी गीत ‘निमिया की डाढ़ मइया’

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर प्लेबैक सिंगर सुपरस्टार प्रियंका सिंह की मनमोहक स्वर में गाया हुआ और भोजपुरी सेंसेशन एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की अदाकारी से परिपूर्ण इस साल का पहला देवी ‘निमिया की डाढ़ मइया’ श्रोताओं के बीच आ चुका है। जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। शारदीय नवरात्रि से पहले आया यह पारंपरिक देवी गीत मां दुर्गा भक्तों सहित सभी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस देवी के भाव में मस्त हुए लोग खूब झूम रहे हैं, जोकि वीडियो में दिखाया गया है। माता रानी का भव्य दरबार सजा हुआ है। माँ की विशाल प्रतिमा के समक्ष माही श्रीवास्तव माँ की महिमा मंडन करते हुए नाच झूम रही हैं।
सुबह सुबह यह देवी गीत माहौल भक्तिमय बनाने का काम कर रहा है। मन माँ की भक्ति में डूब जाता है। वीडियो में माँ की बखान करते हुए माही श्रीवास्तव कहती हैं कि ‘निमिया की डाढ़ मइया लावेली असानवा कि झूली रे झूली ना, हो कि झूली रे झूली ना, मइया मोरी गावेली गितिया,  हो कि झूली रे झूली ना…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत पारंपरिक देवी गीत ‘निमिया की डाढ़ मइया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस देवीगीत की सिंगर प्रियंका सिंह, जिन्होंने अपनी आवाज से मन मोह लिया है। वीडियो में माही श्रीवास्तव ने जानदार परफॉर्मेंस किया है। इस पारंपरिक गीत को निर्मला सिंह ने अपनी लेखनी से कागज पर उतारा है। मधुर संगीत दिया संगीतकार विनीत शाह ने। म्यूजिक प्रोडक्शन एंड मिक्सिंग मास्टरिंग फोनिक स्टूडियो ने किया है। डायरेक्टर आर्यन देव, कोरियोग्राफर अशोक सम्राट, एडिटर मीत जी हैं। कीबोर्ड संतोष राय, आशीर्वाद माता-पिता का है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *