April 1, 2026

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ नेहा राज और लवली काजल का नया लोकगीत ‘सजना है सजना के लिए’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से बहुत ही बेहतरीन भोजपुरी सांग ‘सजना है सजना के लिए’ रिलीज किया गया है। जोकि देखने सुनने में आम भोजपुरी गानों से काफी अलग हटकर बनाया गया है। पॉपुलर सिंगर नेहा राज की सुरीली आवाज में आया यह गाना सुनते ही तन मन झूम उठता है। वहीं इसके वीडियो में एक्ट्रेस लवली काजल ने अपनी अदा की बिजली गिराते हुए जोरदार ठुमका लगाया है। उसका डांस मूमेंट देखते ही बनता है। यह धमाकेदार भोजपुरी सांग ‘सजना है सजना के लिए’ वर्ल्डवाइड रिकार्डस भोजपुरी के ऑफिसियल युट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को खूब सराहा जा रहा है। सिंगर नेहा राज और एक्ट्रेस लवली काजल की जोड़ी में आया यह सांग ऑडियंस का मिजाज मस्त कर देने वाला है।

गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि लवली काजल को जब पता चलता है कि सजा पति परदेस से घर आने वाला है तो वह अपने पति के स्वागत में सज धज कर तैयार हो रही है। उसकी सहेलियों के छेड़ने पर लवली काजल दिल लूटने वाला ठुमका लगाते हुए कहती है कि ‘कान के बाली होठ के लाली लगा लेली बिंदिया, आवत होइहैं संइयाँ सोचि लागे ना निंदिया… ओन्हहि पे मरीला ओन्हहि खातिर जीइले,  सजना है हमको सजना के लिए…’

इस गाने के वीडियो में लवली काजल ने  अपनी मोहक अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस गाने का वीडियो बहुत ही रिच लोकेशन पर भव्यता के साथ शूट किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत को सिंगर नेहा राज ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है। इसके लिरिक्स अरविन्द आर्यन ने लिखे हैं। इसका संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है। इसके गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वीडियो निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *