February 15, 2026

प्रिंस सिंह राजपूत और रूपा सिंह की केमेस्ट्री नरसिम्हा में

भोजपुरिया बाहुबली प्रिंस सिंह राजपूत का नया अवतार भोजपुरी फ़िल्म नरसिम्हा में देखने को मिलेगा। साथ ही ब्यूटी क्वीन रूपा सिंह की रोमांटिक केमेस्ट्री भी देखने को मिलेगी। यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है। इस फिल्म में प्रिंस सिंह राजपूत और रूपा सिंह की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर से भोजपुरी फिल्म नरसिम्हा में जलवा बिखेरने वाली है। यह रोमाटिंक युगल जोड़ी दर्शकों का खूब इंटरटेनिंग करने वाली है। लायलटेक फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही की शूटिंग पूरी कर ली गई है। फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न खूबसूरत व पर्यटक स्थलों पर की गई है। शूटिंग के दौरान मानिंद गणमान्य स्थानीय लोगों का बहुत सहयोग मिला है। उस सपोर्ट के लिए प्रिंस सिंह राजपूत ने सभी का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।
उल्लेखनीय है कि फ़िल्म नरसिम्हा का निर्देशन सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले एक्शन निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने किया है। फ़िल्म के निर्माता एम ए खान व रमेश यादव हैं, जो फिल्‍म नरसिम्‍हा की मेकिंग बड़े कैनवास पर कर रहे हैं। नरसिम्हा में काम करने वाले सभी टेक्नीशियन और कलाकारों का मेहनताना मेकअप करने से पहले उनके बैंक खाते में जमा हो जाता था। फ़िल्म की पूरी टीम बेहद खुशी से काम की है, क्योंकि आवश्यकतानुसार पूरी यूनिट के सभी मेम्बर का हर तरह से ध्यान रखा गया था। इस फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार ओम झा हैं। छायांकन वेंकट महेश, नृत्य संजय कोर्वे, महेश आचार्य, मारधाड़ प्रदीप खड़का का है। सह निर्देशक इमरान अली हैं। प्रोडक्शन अरशद शेख पप्पू, आलम खान का है। मुख्य कलाकार प्रिंस सिंह राजपूत, रूपा सिंह, अर्शी, सुशील सिंह, अमित शुक्ला, करन पांडेय, जय सिंह, बृजेश त्रिपाठी, लोटा तिवारी, संजीव मिश्रा, नीरज शर्मा, टिंकू मिश्रा, रमजान शाह, अशोक शाह, प्रेम प्रधान, नीलम पांडेय, राजकुमार टाईगर, बाल कलाकार मास्टर अंश यादव इत्यादि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *