April 2, 2026

कुशीनगर महोत्सव की ब्रांड एम्बेसडर बनी पाखी हेगड़े

कुशीनगर। 14 नवंबर बाल दिवस यानी कि चाचा नेहरू का जन्म दिन आज पूरे देश मे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच कुशीनगर से एक खबर निकालकर चली आ रही है कि बॉलीवुड और भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री पाखी हेगड़े को कुशीनगर महोत्सव की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
इस महोत्सव में भव्य पैमाने पर आयोजन किया गया है, जिसमें पाखी हेगड़े ने भी शिरकत की है। कुशीनगर महोत्सव की ब्रांड एम्बेसडर होने के नाते पाखी हेगड़े ने यह प्रतिभाशाली स्पोर्ट्स गर्ल्स को सम्मानित किया एवं उनके साथ फोटो भी खिंचाई। ये फोटोज सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं और ये फोटो पाखी हेगड़े ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर की हैं।

पाखी हेगड़े ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी मामले में पुरूषों से कम नहीं हैं। पहले खेल के क्षेत्र में पुरुषों की ही बात होती थी, लेकिन आज लड़कियां भी खेल के मैदान में नए नए कारनामे और रिकार्ड्स बना रही हैं। मैं तमाम लड़कियों को ब्राइट फ्यूचर के लिए शुभकामनाएं देती हूं। कुशीनगर महोत्सव जैसे प्रोग्राम होते रहने चाहिए ताकि सभी को हुनर दिखाने का मौका मिले। उन्होंने तमाम खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई भी की।
उन्होंने आगे कहा कि कुशीनगर की लड़कियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में मैं महिलाओं को प्रेरित करूंगी। यह प्रोग्राम दरअसल महिला सशक्तिकरण के नारे को ही आगे बढ़ाता है।
इस खास मौके पर कुशीनगर महोत्सव के अध्यक्ष विनय राय ने बताया कि पाखी हेगड़े एक बड़ी स्टार हैं, उनकी काफी संख्या में फैन फॉलोइंग है इसीलिए उन्हें कुशीनगर महोत्सव का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।
पाखी हेगड़े भी इस महोत्सव से जुड़कर काफी खुश और उत्साहित हैं।

आपको बता दें कि पाखी हेगड़े ने बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों और भोजपुरी सिनेमा तक अपनी अदाकारी का जौहर दिखा चुकी। पाखी हेगड़े इस कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साहित है। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पाखी हेगड़े की हिट और हॉट जोड़ी ने यूटयूब पर लगातार गर्दा उड़ाया है। इस जबरदस्त जोड़ी के 3 धमाकेदार सांग जवानी जर्दा के पान, ‘बंगालनियां’ और नाच की मल्किनिया से तहलका मचा दिया है। पाखी हेगड़े वर्षों बाद भोजपुरी गाने में नजर आ रही हैं और लोगों ने उन के डांस को खूब एन्जॉय किया है। पाखी हेगड़े ने छठ पूजा के शुभावसर पर एक और नई पारी शुरुआत की है। अब वे गायकी के क्षेत्र में कदम रख चुकी है। उत्तर प्रदेश के शहर पडरौना (कुशीनगर) स्थित बावली चौक के छठ घाट पर आयोजित किए गए रंगारंग कार्यक्रम में अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने स्टेज परफॉर्मेंस के साथ साथ सिंगिंग भी की जिसे दर्शकों ने खूब पसन्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *