February 15, 2026

प्रमोद प्रेमी यादव के धमाकेदार वीडियो सांग “कुंवारे रह जईती” ने किया बवाल, लाखों मिल रहे हैं व्यूज

भोजपुरी सिनेमा के यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव का धमाकेदार नया वीडियो सांग “कुंवारे रह जईती” रिलीज होते ही पॉपुलर हो रहा है। कुछ ही घन्टे में गाने को लाखों व्यूज मिल गए हैं। म्युज़िक वाइड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो आउट किया गया है। जब से सोशल मीडिया पर इसके वीडियो रिलीज करने का एनाउंसमेंट किया गया था तभी से उनके फैन्स इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रिलीज होते ही गाने को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया है।

प्रमोद प्रेमी यादव के इस सांग का संगीत तैयार किया है शिशिर पांडेय ने जबकि इसके लिरिक्स लिखे हैं कृष्णा बेदर्दी ने। वीडियो डायरेक्टर पी कृष्णा, प्रोड्यूसर नीरज सिंह हैं। इस लोक गीत के वीडियो को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। प्रमोद प्रेमी यादव का धमाकेदार गाना लोगों का दिल जीतने में सफल हो रहा है। इस गाने में प्रमोद प्रेमी और उनकी ऎक्ट्रेस के बीच गजब केमिस्ट्री दिख रही है।
गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा के यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव की फैन फॉलोइंग रोजाना बढ़ती ही जा रही है। वह अपने सभी श्रोताओं और दर्शकों को भगवान जैसा मानते हैं जिन्होंने उन्हें इतना बड़ा स्टार बनाया है। प्रमोद प्रेमी यादव ने भोजपुरी दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह लोगों का प्यार है जो हमारे गीतों को इतने सारे लोग देखते सुनते हैं। हम आगे भी एक से बढ़कर एक गाने लाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *