February 16, 2026

शिल्पी राज और नीलम गिरी का नया धमाका ‘राजा जी खून कईद’

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वे अपने गानों के जरिए करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। उनका गाए गाने मिलियन क्लब में ट्रेंड करते हैं। इसके साथ अगर उनके गानों में ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी हो तो फिर क्या कहना। इन दोनों के सभी गाने मिलियन क्लब में शामिल हो चुके हैं। चाहे वो गरईया मछरी, गोदनवा या बदरवा हो सभी गाने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में मील का पत्थर साबित हुए हैं।

अब एक बार फिर से इस जोड़ी का नया सांग ‘राजा जी खून कईद’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। जिसमें नीलम गिरी बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने को रिलीज हुई कुछ ही समय हुआ है और इसे दर्शकों ने हाथोहाथ उठा लिया है। वैसे भी नीलम गिरी और शिल्पी राज की सोशल मीडिया में गजब की फैन फॉलोइंग है। दोनों जब भी सोशल मीडिया में अपना कोई वीडियो शेयर करती है। तो उसे दर्शकों के लाखों लाइक और कमेंट मिलते हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘राजा जी खून कईद’ के निर्माता रत्नाकर कुमार, सिंगर शिल्पी राज, लेखक विजय चौहान, म्यूजिक आर्या शर्मा, निर्देशक भोजपुरिया, कोरियोग्राफर गोल्डी जैसवाल एंड बॉबी जैक्सन, एडिट मीत जी, प्रोडक्शन हेड ज़ुबैर शाह एंड पंकज सोनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *