April 2, 2026

प्रमोद प्रेमी यादव का धमाकेदार गाना “छिहतरा बलम” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने किया रिलीज

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव का धमाकेदार नया गीत “छिहतरा बलम” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। प्रमोद प्रेमी यादव की मधुर आवाज और खास शैली गाया हुआ यह गाना काफी कर्णप्रिय है। जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। इस गाने का अभी सिर्फ ऑडियो रिलीज हुआ है। वीडियो भी जल्द ही आने वाला है।

इस गीत के रिलीज के पहले ही गाने का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जारी किया गया था, जिसे श्रोताओं दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। पोस्टर में प्रमोद प्रेमी रोमांटिक पोज में हैं और उनके फ़िल्म अभिनेत्री प्रियंका राय अट्रैक्टिव लुक में दिख रही हैं। प्रमोद प्रेमी यादव का धमाकेदार गाना छिहतरा बलम एक नए अंदाज मे है। जब इसका ऑडियो इतना मस्त है, तब वीडियो तो काफी मजेदार और दर्शनीय होगा।
प्रमोद प्रेमी यादव के इस सांग का संगीत तैयार किया है आर्या शर्मा ने जबकि इसके लिरिक्स लिखे हैं कृष्णा बेदर्दी ने। रिकॉर्डिंग यदुकुल स्टूडियो में की गई है। इसके रिकॉर्डिस्ट सैफ रॉक हैं। संरक्षक अभय पांडेय, गार्जियन नन्द कुमार नेता जी हैं। परिकल्पना सोनू जी, अशोक प्रेमी, विशेष आभार पंकज राय, सहयोग प्रेमी परिवार, आशीर्वाद परशुराम यादव (पिताजी), गुरु कमलबास कुंवर, उपानन्द तिवारी का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *