April 2, 2026

अरविन्द अकेला कल्लू का नया गाना “गोदी में ना दिहलS खेलवना” ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

मुंबई| भोजपुरी फिल्मों के फैंस के दिलों पर राज करने वाले सिंगर सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू आजकल खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दर्शकों को उनके गाने काफी पसंद आते हैं। इसी बीच कल्लू का एक नया गाना “गोदी में ना दिहलS खेलवना” आज रिलीज होकर यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। किरण म्यूज़िक एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज हुए इस सांग को कुछ हो घँटों में लाखों व्यूज मिल रहे हैं।

भोजपुरी के सुपरहिट सिंगर अरविन्द अकेला कल्लू अपने इस गाने से लोगों को दीवाना बना रहे हैं। “गोदी में ना दिहलS खेलवना” गाने के वीडियो में अरविन्द अकेला कल्लू ने हीरोइन के साथ बेपनाह रोमांस किया है। दोनों की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आ रही है।  सोशल मीडिया पर भी ये नया भोजपुरी गाना काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों को दोनों का रोमांस काफी पसंद आ रहा है। आप भी एक बार इस नए रोमांटिक भोजपुरी गाने का वीडियो देखेंगे तो आप अपनी नजर एक सेकंड के लिए भी नहीं हटा सकेंगे।

इस खूबसूरत गाने में अरविन्द अकेला कल्लू ने अपनी विशेष आवाज का जादू चलाया है। गाना सुनने के बाद लोग इसके दीवाने हुए जा रहे हैं। गाना यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने बहुत ही खूबसूरती से गाया है। फुल ग्लैमर से भरपूर इस गाने को अरविन्द अकेला कल्लू के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में अरविन्द अकेला उर्फ कल्लू ने काफी बेहतरीन डांस किया है। वीडियो में उनकी और उनकी को-स्टार की कैमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस गीत को आशीष तिवारी ने लिखा है जबकि छोटु रावत ने संगीत से सजाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *