खुशी कक्कड़ और माही श्रीवास्तव का नया भोजपुरी लोकगीत ‘झुलनिया ले अइहा’ रिलीज
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने लोकप्रिय सिंगर खुशी कक्कड़ और टॉप मोस्ट अदाकारा माही श्रीवास्तव की नई भोजपुरी लोकगीत ‘झुलनिया ले अइहा’ रिलीज कर दिया है। यह गाना अपनी मधुर और कर्णप्रिय धुन के कारण ऑडियंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
गाने में खुशी कक्कड़ की सुरीली आवाज़ और माही श्रीवास्तव की आकर्षक अदाकारी ने इसे और भी खास बना दिया है। वीडियो में माही श्रीवास्तव देसी लुक में साड़ी-ब्लाउज पहनकर अपनी हसबैंड नील स्टार की सोनार की दुकान से झुलनी लाने की डिमांड करती दिख रही हैं।
गीत की जानकारी:
- सिंगर: खुशी कक्कड़
- एक्ट्रेस: माही श्रीवास्तव
- एक्टर: नील स्टार
- गीतकार: सूरज सिंह
- संगीतकार: विक्की वॉक्स
- निर्माता: रत्नाकर कुमार
- वीडियो डायरेक्टर: गोल्डी जायसवाल
- डीओपी: राजन वर्मा
- कोरियोग्राफर: सनी सोनकर
- एडिटर: आलोक गुप्ता
- डीआई: रोहित सिंह
- प्रोडक्शन: पंकज सोनी
माही श्रीवास्तव ने कहा, “इस गाने का बोल सरल और डांस स्टेप मजेदार हैं। शूटिंग के दौरान हमें काफी मज़ा आया। उम्मीद है कि ऑडियंस इसे अपना प्यार देकर मिलियन क्लब में शामिल करेंगे। रत्नाकर कुमार सर और सभी ऑडियंस को धन्यवाद।”
यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है:
