February 15, 2026

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज पवन सिंह का गाना तोप ल जवनिया ओढनिया से 14 घंटे में 2 मिलियन व्यूज किया पार

Pawan Singh
Pawan Singh

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज पवन सिंह का गाना

मुंबई | भोजपुरी संगीत की दुनिया में सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ भोजपुरी सिनेमा के गायकी के सिरमौर पवन सिंह का नया गाना तोप ल जवनिया ओढनिया से को भरपूर प्यार मिल रहा है। यह गाना रिलीज होते ही काफी वायरल हो गया और देखते ही देखते नौ घंटे के अंदर ही एक मिलियन व्यूज तथा 14 घंटे में ही 2 मिलियन से अधिक व्यूज यूट्यूब पर पार कर गया। इस गाने को मिल रही पापुलैरिटी से यह अंदाज़ा लगाया जाता है कि यह गाना वाकई संगीत प्रेमियों को काफी पसंद आ रहा है।

गाने का बोल मस्ती से भरपूर है जोकि हर किसी का खूब मनोरंजन करता है। गाने का गीत संगीत भी बहुत अच्छा बन पड़ा है। पवन सिंह के मधुर स्वर में गाया हुआ इस गाने का ऑडियो और वीडियो देखने व सुनने में काफी रुचिकर है। इस गाने में पवन सिंह के साथ फीमेल सिंगर सलोनी भारद्वाज ने स्वर में स्वर मिलाया है। गीतकार अरुण बिहारी के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है छोटू रावत ने।

परिकल्पना दीपक सिंह का है। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित व ऋषि राज हैं। नृत्य राहुल का है। स्पेशल थैंक्स संतोष सिंह का है। इस गाने की रिकॉर्डिंग जगन्नाथ स्टूडियो आरा में किया गया है। इस एल्बम को माता पिता व अजीत सिंह जोकरही का आशीर्वाद मिला है। यह गाना सोशल मीडिया में इतना वायरल हुआ है कि टिक टॉक सहित अन्य कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पवन सिंह के फैंस खूब वीडियो बना रहे हैं और गाने को सुपरहिट बना रहे हैं। इस गाने को मिल रहे भरपूर प्यार आशीर्वाद के लिए पवन सिंह ने अपने सभी चाहने वालों व फैंस को तहेदिल से धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *