April 2, 2026

अरविन्द अकेला कल्लू, अनुपमा यादव का दर्दभरा गाना “दिल ना रीपेयर होला हो” वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से कल होगा रिलीज

भोजपुरी के सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू व अनुपमा यादव अपने फैन्स के लिए एक दर्दभरा गाना “दिल ना रीपेयर होला हो” लेकर आ रहे है। इसमें अरविन्द अकेला कल्लू के साथ पल्लवी गिरी व प्रियंका रेवरी नजर आने वाली हैं। इस सैड वीडियो सांग को कल 24 नवंबर को सुबह 6 बजे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल युट्युब चैनल पर रिलीज किया जाने वाला है। इसका पोस्टर और टीज़र सोशल मीडिया पर आउट किया गया है जिसमे अरविन्द अकेला कल्लू के अपोज़िट दोनों हीरोइन भी बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। अरविन्द अकेला कल्लू और अनुपमा यादव की आवाज में यह वीडियो सांग बेहतरीन तरीके से और काफी भव्य रूप से फ़िल्माया गया है। इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू और उनकी दोनों ऎक्ट्रेस के बीच गजब केमिस्ट्री नजर आ रही है। इसमे अरविन्द अकेला कल्लू एक अलग ही रूप में दिख रहे है।

इस गाने को लेकर अरविन्द अकेला कल्लू भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है “कल वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से आ रहा है बहुत ही दर्द भरा गीत…….।”इस गाने के गीतकार आर आर पंकज, संगीतकार रौशन सिंह हैं। प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक रवि पंडित हैं। कोरियोग्राफर रितिक आरा हैं। डीओपी रंजीत सिंह और एडिटर दीपक पंडित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *