February 15, 2026

पवन सिंह, रितेश पांडे और देवेन्द्र तिवारी की साइको सईयां का हुआ भव्य मुहूर्त

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने सुपरस्टार रितेश पांडे के साथ जाने माने फ़िल्म निर्देशक व सिनेमाटोग्राफर देवेन्द्र तिवारी के निर्देशन में नये साल के शुरुआत में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बड़ा धमाका किया है। जी हां, पवन सिंह ने अपने प्रोडक्शन हाउस माँ अम्मा फिल्म्स से बनने वाली पहली भोजपुरी फिल्म साइको सईयां का शुभ मुहूर्त विधिवत पूजा पाठ करके किया गया। फ़िल्म के मुहूर्त की पूजा पुरोहित सुरेश गुरु ओझा ने कराया। फ़िल्म के निर्देशन की बागडोर देवेन्द्र तिवारी संभाल रहे हैं। माँ अम्मा फिल्म्स व यशी फिल्म्स (अभय सिन्हा) प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म साइको सईयां में केन्द्रीय भूमिका में पवन सिंह और रितेश पांडे धमाल मचाने वाले हैं। वे पहली बार एक साथ रूपहले नजर आने वाले हैं। जोकि सिनेप्रेमियों के लिए सरप्राइज पैक्ड है। फिल्म के मुहूर्त के शुभ अवसर पर फ़िल्म मेकर धनंजय सिंह, राजीव रंजन सिंह, अमित सिंह, अभिनेता संजय वर्मा आदि मौजूद थे। इस अवसर पर पवन सिंह के साथ सुपरहिट गाना बथता कमरिया में धमाल मचा चुकी फिल्म अभिनेत्री डिम्पल सिंह भी थीं।
उल्लेखनीय है कि निर्माणधीन फ़िल्म साइको सईयां के निर्माता अजीत सिंह हैं। निर्देशक व सिनेमाटोग्राफर देवेन्द्र तिवारी हैं। संगीतकार छोटे बाबा, म्यूजिक प्रोड्यूसर आदित्य देव हैं।  कार्यकारी निर्माता विष्णु सिंह हैं। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही भव्य पैमाने पर शुरू की जाएगी। गौरतलब पवन सिंह बतौर निर्देशक देवेन्द्र तिवारी के साथ सुपरहिट फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया दे चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट रही है और अब यह बड़ा धमाका है। आपको बता दें कि पवन सिंह ने हाल ही में यशी फ़िल्म की एक फ़िल्म की शूटिंग लंदन में पूरी की है। बहरहाल, अनोखे नाम वाली फिल्म साइको सइयां की मुहूर्त के बाद से ही सोशल मीडिया पर गहमागहमी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *