April 2, 2026

रॉकस्टार मोहन राठौर का वीडियो सांग “मरीज ए इश्क़” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज़ होते ही हुआ पॉपुलर

मुंबई| भोजपुरी के रॉक स्टार मोहन राठौर का वीडियो सांग “मरीज ए इश्क़” वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है जिसे यूटयूब पर बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गाने को लाखों की तादाद में व्यूज़ मिल रहे हैं और इसको पसंद करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस गाने में मोहन राठौर की अपनी अलग शैली में आवाज़ है। उन्होंने बेहतरीन परफॉर्म किया है। मोहन राठौर के इस धमाकेदार लोक गीत के बोल बेहद प्यारे हैं। इसके गीत सत्य सावरकर ने लिखे हैं जबकि संगीतकार शिशिर पांडेय व जीतू शर्मा हैं।

इस गीत “मरीज ए इश्क़” में मोहन राठौड़ का अंदाज़ सबको खूब पसंद आ रहा है। एक रॉक स्टार वाले लुक और उसी इमेज को आगे बढ़ाते हुए मोहन राठौड़ ने इस वीडियो में कमाल कर दिखाया है। उनके साथी कलाकार हृतिक व कृति ने भी उम्दा अभिनय किया है। वीडियो डायरेक्टर पवन पाल,  डीओपी पिंटू जी व सरवन पाल, एडिटर संतोष राना हैं। इस गाने को मोहन राठौर ने बड़े ही शानदार ढंग से गाया है। इस गाने का वीडियो यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है। मोहन राठौर के फैन्स के लिए उनका नया गाना काफी मनोरंजनपूर्ण है। जिसमें बेहतरीन डांस और शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। गाने को बड़ी अच्छी लोकेशन्स पे फिल्माया गया है, इसलिए इसे देखने वाले खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *