February 12, 2026

यूट्यूब पर छाई समर सिंह और सबा खान जोड़ी, ‘ए करेजा करेजा पर चढ़ल रहा’ हुआ वायरल

भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह आज अपनी गायकी के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनका गाया गाना कुछ ही मिनटों में भोजपुरिया दर्शकों की जुबान पर चढ़ जाता है। ऐसे में अब एक बार फिर से वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक कंपनी ने अपना धमाकेदार सप्ताह शुरू किया है। जिसमें पहला सांग ही उन्होंने देसी स्टार समर सिंह और सिंगर अंतर सिंह प्रियंका की आवाज में पेश किया है। गाने के बोल है ‘ए करेजा करेजा पर चढ़ल रहा’। ये मस्तीभरा सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। जिसे श्रोताओं के भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। इस फुल टू धमाल सांग में समर सिंह का साथ दिया है भोजपुरी इंडस्ट्री की क्यूट गर्ल के नाम से मशहूर अदाकारा सबा खान ने। जिन्होंने ने गाने में समर सिंह का साथ क्या कमाल का निभाया है। दोनों के बीच की केमेस्ट्री कमाल धमाल दिख रही है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बवाल भोजपुरी लोकगीत ‘ए करेजा करेजा पर चढ़ल रहा’ में समर सिंह रोमांटिक अंदाज में नजर रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस सबा खान मॉर्डन लुक में दिख रही हैं। इस गाने को लिखा है गीतकार कुन्दन प्रीत ने, जिसे संगीत से सजाया है संगीतकार रौशन सिंह ने। प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं। वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव, कोरियोग्राफर सम्राट अशोक, एडीटर मीत जी, डीओपी राजेश राठौड़, रवि राठौड़, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *