February 14, 2026

दीपक दिलदार ने नीलू शंकर सिंह से कहा “दीवाना मैं दीवाना”, निर्देशक अमित श्रीवास्तव की फ़िल्म की शूटिंग जोरों पर

भोजपुरी स्टार दीपक दिलदार और नीलू शंकर सिंह की जोड़ी जल्द ही फ़िल्म दीवाना मैं दीवाना में नजर आने वाली है। फिलहाल सफलतापूर्वक इस फ़िल्म की शूटिंग चल रही है। यह एक शुद्ध पारिवारिक सिनेमा है जिसकी कहानी बड़ी इंट्रेस्टिंग है।
निर्मल आर्ट इंटरनेशनल के बैनर तले बन रही निर्माता अमित श्रीवास्तव, रजनी श्रीवास्तव और सह निर्माता अमरनाथ वर्मा की फ़िल्म दीवाना मैं दीवाना की शूटिंग इन दिनों जोर शोर से हो रही है। 15 नबम्बर को भव्य मुहूर्त के बाद फ़िल्म की शूटिंग जनकपुर के मनोरम लोकेशन्स पर की जा रही है।
इस फ़िल्म को कुशल निर्देशक अमित श्रीवास्तव डायरेक्ट कर रहे हैं। फ़िल्म के लेखक रामचंद्र सिंह हैं।
निर्देशक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि जैसा कि नाम से पता चल रहा है कि दीवाना मैं दीवाना एक रोमांटिक कहानी है जिसमे काफी ड्रामा और इमोशंस भी हैं। इसकी शूटिंग हम सब बेहद उत्साहपूर्वक कर रहे हैं।
फ़िल्म के हीरो दीपक दिलदार ने कहा कि मैं इसमे एक ऐसा दीवाना बना हूँ जो इश्क में दीवानगी की हदें पार कर जाता है। मेरा रोल काफी चैलेंजिंग है और नीलू के साथ मेरी केमिस्ट्री दर्शको को पसन्द आएगी।
ऎक्ट्रेस नीलू शंकर सिंह ने कहा कि इस फ़िल्म के कांसेप्ट और इसकी पटकथा ने मुझे बेहद प्रभावित किया। दीपक दिलदार वाकई दिलदार इंसान और एक काबिल अदाकार हैं। उनके साथ शूट करते हुए मजा आ रहा है।
फ़िल्म के कलाकारों में दीपक दिलदार, नीलू शंकर सिंह, संजय कुमार, कीर्ति सिंह, आनंद मोहन, परितोष, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, नीलम पाण्डेय आदि का नाम उल्लेखनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *