June 13, 2026

निरहुआ का गाना गोड़ लागी पहुना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से हुआ रिलीज

मुंबई : होली के मौसम में भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने होली हुड़दंग मचाने वाला गाना गोड़ लागी पहुना लेकर आए हैं, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यह गाना सुनने व देखने में काफी अच्छा लग रहा है। निरहुआ का मस्त अभिनय और बिंदास अंदाज मन मोह ले रहा है। इस गाने में उन्होंने खूब हुड़दंग मचाया है जोकि देखते ही बनता है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस शानदार होली गीत को अपनी खास शैली में गाया है दिनेश लाल यादव निरहुआ ने और उनके स्वर में स्वर मिलाया है गायिका अंजलि उर्वशी ने। गीत लिखा है गीतकार राणा सिंह, विमल बावरा ने। संगीत दिया है संगीतकार महिपाल भारद्वाज ने। वीडियो डायरेक्टर सोनू वर्मा हैं। डीओपी सुनील बाबा है, कैमरा आकाश केसरी का है। जीजा साली की नोक झोक व मस्ती से भरपूर इस गाने का फिल्मांकन बहुत ही बेहतरीन है। एकदम देसी अंदाज में गाया हुआ यह गाना संगीतप्रेमियों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इस गाने में दिनेशलाल यादव निरहुआ एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *