February 16, 2026

समर सिंह का होली गाना “देवर भावे ना होलिया भतार के बिना” किया 1 मिलियन व्यूज पार

मुंबई : देसी स्टार समर सिंह का जबरदस्त होली गाना “देवर भावे ना होलिया भतार के बिना” ने यूट्यूब पर 1 मिलियन व्यूज पार कर लिया है। जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत को खूब पसंद किया जा रहा है और खूब देखा व सुना भी जा रहा है।

धोबी गीत तर्ज पर गाया हुआ यह होली गीत देवर भावे ना होलिया भतार के बिना को समर सिंह के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। यह एक कमाल का गाना है जिसे समर सिंह ने अपने चिरपरिचित अंदाज़ में गाया है। इसका वीडियो भी देसी स्टाइल में शूट किया गया है। रियल लोकेशन्स पर फिल्माये गये वीडियो में समर सिंह के जलवे दिखाई दे रहे हैं।

इस होली गीत को समर सिंह और कविता यादव ने गाया है। समर सिंह के इस गाने को आलोक यादव  ने लिखा है जबकि इस का संगीत तैयार किया है एडीआर आनंद ने। इसके वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जयसवाल बॉबी जैक्सन हैं। इसके डीओपी संतोष यादव, नवीन वर्मा हैं। इस खूबसूरत गाने को सन्दीप राज ने कोरियोग्राफ किया है। इसके एडिटर पप्पू वर्मा हैं। इसकी परिकल्पना मनोज लाल यादव की है जबकि मैनेजर अफजल शाह हैं।

समर सिंह के इस होली वीडियो सांग में समर सिंह के साथ त्रिशाकर मधु नजर आ रही हैं। वीडियो में त्रिशा और समर सिंह की जोड़ी कमाल लग रही है। दोनों की केमिस्ट्री उनके फैंस और दर्शक खूब पसन्द कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *