February 15, 2026

रोटरी शिवगंगा का ‘नववर्ष धमाल उत्सव’ सम्पन्न

वाराणसी| रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा द्वारा नववर्षाभिनन्दन के उपलक्ष्य में रविवार, 03 जनवरी 2021 को दिन में सारनाथ स्थित एक उद्यान में ‘‘नव वर्ष धमाल उत्सव’’ का आयोजन कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए हर्षोल्लास के बीच किया गया। जिसमें एक ओर जहाँ सदस्यों ने सपरिवार म्यूजिकल चेयर, ब्लाइंड फोल्ड, रैपीड फायर, हाऊजी आदि गेम्स में खूब धमाल मचाया वहीं दूसरी ओर अन्य मनोरंजक कार्यक्रमों का भी आनन्द उठाया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागियों को तथा समय से कार्यक्रम में आने वाले दस सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सत्र 2021-22 के अध्यक्ष हेतु गिरीश चन्द्र का नाम घोषित किया गया। साथ ही डा. किशन जायसवाल को क्लब की सदस्यता प्रदान की गई। अन्त में स्वादिष्ट विविध बनारसी व्यंजन का सभी ने लुफ्त उठाया।

क्लब अध्यक्ष आनन्द बर्मन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियों का स्वागत संस्थापक अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने तथा धन्यवाद रो. गिरीश चन्द्र ‘बबलू’ ने संचालन शिखा बर्मन व विभा नागर ने तथा संयोजन सचिव अनूप नागर, अवधेश वर्मा व इंतेखाब आलम ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जगदीश सोनी, ज्ञानेश सेठ, मिर्जा का़जिम ऱजा, अम्बरीष निगम, योगेश श्रीवास्तव, विष्णु जैन, अश्वनी शाह, गोपालजी सेठ, गिरीश गुप्ता, श्यामजी गुप्ता, विशाल रस्तोगी, डा. डी.एम. गुप्ता, श्रवण अग्रवाल, रविनन्दन तिवारी, आलोक जोशी, अरविन्द विनोद अग्रवाल, शैलेश जायसवाल, देवानन्द सिंह, आशुतोष गुप्ता, तेजबहादुर जायसवाल, आलोक अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *