February 12, 2026

देसी स्टार समर सिंह का नया विडियो सांग “ए राजा सॉरी सॉरी” हुआ रिलीज़, खूब मिल रहा है प्यार

मुंबई|  देसी स्टार समर सिंह का नए साल का नया विडियो सांग “ए राजा सॉरी सॉरी” वेव म्यूज़िक के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से आज रिलीज़ होते ही पॉपुलर हो गया है। समर सिंह और शिल्पी राज की आवाज़ में इस का विडियो सोमवार को आउट हुआ है जबकि इसका ऑडियो सांग पहले ही आउट होकर लाखों व्यूज़ हासिल कर चुका है। 2021 के इस सुपर हिट भोजपुरी सांग को यादव राज ने लिखा है जबकि इसका संगीत तैयार किया है रौशन सिंह ने। इस सांग को समर सिंह ने अपनी अलग शैली में गाया है।

समर सिंह और शिल्पी राज द्वारा गाए इस गीत के प्यारे से बोल ने सांग को मोस्ट पॉपुलर बना दिया है। समर सिंह के फैन्स के लिए यह गीत अपने आप में एक उपहार से कम नहीं है। इस विडियो सांग को डायरेक्ट किया है गोल्डी जयसवाल और बॉबी जैक्सन ने। समर सिंह का लुक इस गाने में बहुत ही बेहतर लग रहा है। लाल टी शर्ट, सफेद कोर्ट में समर सिंह जिस खूबसूरती से डांस कर रहे हैं, यह गाना वास्तव में बड़ा ही आकर्षक लग रहा है। समर सिंह देसी लोकगीत गा कर जिस तरह श्रोताओं और दर्शकों का दिल जीतने में लगातार सफल हो रहे हैं, यह गाना उसी मूड का है। जितना सुंदर इस गाने का ऑडियो था, इसका विडियो सांग उससे कई गुना बेहतर प्रतीत हो रहा है। गौरतलब है कि समर सिंह वीडियो सांग के अलावा जल्द ही कई फिल्मों में भी नजर आएंगे। समर सिंह की भोजपुरी फिल्म “भगवान हाजिर हो”, “अपना बना लो” और एक अंटाईटल फिल्म की शूटिंग कंपलीट कर ली है। फिलहाल आप एक बार “ए राजा सॉरी सॉरी” गाने को देखें, आप को समर सिंह का यह सांग खूब पसंद आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *