April 1, 2026

नये साल में बड़ा धमाल मचाएंगी मणि भट्टाचार्य

मुंबई| भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बंगाली बाला मणि भट्टाचार्य नये साल में बड़ा धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। 2021 की शुरुआत में जहां मणि भट्टाचार्य ने अपनी फिल्म “कल्लू की दुल्हनिया” की शूटिंग पूरी की है वहीं वे लगातार एक के बाद एक कई फिल्मों की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। मणि भट्टाचार्या ने बेहद कम वक्त में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।  दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, जैसे सुपर स्टार्स के साथ काम कर चुकी मणि भट्टाचार्य ने अपनी हालिया फिल्म “चक्रव्यूह” से दर्शकों पर खूब जादू चलाया है। प्रमोद प्रेमी यादव के साथ मणि भट्टाचार्य की फिल्म ”चक्रव्यूह” ने बिहार के सिनेमाघरों में कोरोना काल में सातवें सप्ताह में भी सफलता से चलकर एक रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म चक्रव्यूह में प्रमोद प्रेमी यादव और मणि भट्टाचार्य की आकर्षक जोड़ी ने दर्शकों को खूब लुभाया है।

गौरतलब है कि मणि भट्टाचार्य के पास इन दिनों आधा दर्जन से अधिक फिल्में हैं। अरविन्द अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी फिल्म “कल्लू की दुल्हनिया” में मणि भट्टाचार्य हीरोइन हैं। उल्लेखनीय जुबलीस्टार निरहुआ के साथ वह फिल्म सौगंध में भी नजर आ चुकी हैं। मिस्टी गर्ल मणि भट्टाचार्य ने फिल्म जिला चंपारण से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद काफी हिट फिल्मे दे चुकी हैं। पवन सिंह के साथ मणि भट्टाचार्य की फिल्म वांटेड खूब पसंद की गई थी। उस फ़िल्म का सुपरहिट गाना पलंगिया सोने ना दिया से उनकी एक अलग पहचान बनी। उनकी आने वाली फिल्मों में “रूप मेंरे प्यार का”, “मिलन”, “हमदर्द”, प्रीत के रंग, “तू ही रब तू ही दुआ”, “शिकारी” और कल्लू की दुल्हनिया शामिल हैं। ऐसा लग रहा है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों के मामले में 2021 मणि भट्टाचार्य के नाम रहेगा। उनकी बैक टू बैक फिल्मे रिलीज़ होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *