October 13, 2026

3 बहुरानियाँ की शूटिंग जोर शोर से हो रही है वाराणसी में

मुंबई| भोजपुरी संस्कृति, संस्कार को समेटे हुए भोजपुरी फिल्म तीन बहुरानियाँ की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन धरती वाराणसी के विभिन्न रमणीय क्षेत्रों में की तीन जनवरी से की जा रही है। देव शक्ति एंटरटेनमेंट बैनर के तले भव्य पैमाने पर निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म तीन बहुरानियाँ समाज को जागरूक करने वाली है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। इस फिल्म को परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर देख सकेंगे और फिल्म का आनंद उठा सकेंगे। इस फिल्म से समाज को नया मैसेज भी मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फिल्म तीन बहुरानियाँ के निर्माता राम करन कुमार, संतोष कुमार शंकु और फिल्म निर्मात्री तनुप्रियंका सिंह हैं। फिल्म के निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं निर्देशक रंजीत सिंह। फिल्म के कथा, पटकथा सार्दुल राठौर, संवाद बिट्टू विद्यार्थी हैं, जिन्होंने सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म का लेखन किया है। संगीतकार एस के बच्चा, अजय सिंह एजे हैं, जिन्होंने गीतकार जेडी बहादुर, बिट्टू विद्यार्थी, तारकेश्वर मिश्रा राही के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है। छायांकन उदय तांती कर रहे हैं, जो बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म मेकर प्रकाश झा के चहेते सिनेमाटोग्राफर है। वे बहुचर्चित वेब सीरीज आश्रम के भी कैमरामैन रह चुके हैं। नृत्य निर्देशन अनुज मौर्य हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव, अरविन्द मौर्या हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अयाज खान, अरमान ताहिल, अमरीश सिंह, मधु सिंह राजपूत, रीना महाजन, नायरा पाल, ज़ुबैर शाह, बन्धु खन्ना, शिल्पा जोशी, सचिन श्रीवास्तव, मनोज कुमार, सरिता यादव, मास्टर जयदेव सिंह आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *