February 16, 2026

गुंजन सिंह का नया धमाका “बेबी तेरा धंधा गन्दा है” जल्द होगा रिलीज

भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर व सुपर स्टार गुंजन सिंह के गानों को यूट्यूब पर मिलियंस में व्यूज मिलते हैं। गुंजन सिंह ने बेशुमार सुपरहिट गाने गाए हैं। सोशल मीडिया पर इनके फैंस की संख्या भी लाखों में है। अब जल्द इनका नया धमाकेदार गाना आने वाला है। गाने का नाम है “बेबी तेरा धंधा गन्दा है”। इसका पोस्टर और मोशन पोस्टर आउट होते ही वायरल हो गया है। गाना स्पीड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

इस गीत को गुंजन सिंह और खुशबू तिवारी केटी ने गाया है जिसमें गुंजन सिंह नीलम राजपूत नजर आने वाली हैं। इस गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए गुंजन सिंह ने लिखा है “बहुत जल्द आ रहा है।” वाकई यह एक डिफ्रेंट कॉन्सेप्ट पर बेस्ड गाना है सोशल मीडिया पर गाने का पोस्टर खूब लाइक शेयर किया जा रहा है और उनके फैन्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया “गुंजन भय्या का कोई जोड़ नही है।” वहीं दूसरे फैन ने लिखा है “ब्लॉकबस्टर होगा यह गाना।” यह एक धांसू गीत है जो बेहद खूबसूरत है और आपको भोजपुरी की मिठास का पूरा एहसास दिलाएगा। इस स्पेशल गीत को यादव राज ने लिखा है संगीत दिया है शुभम राज एसबीआर ने। डायरेक्टर ऐश्वर्या शर्मा हैं। कोरियोग्राफर आनशी तनेजा और शिवम बहुगुणा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *