April 2, 2026

चन्दन चंचल का गाना ‘चटकन चलईलs बलमु’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से हुआ रिलीज

मुंबई : भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर चन्दन चंचल का बहुत से गाने संगीतप्रेमियों के बीच आते रहते हैं और श्रोता खूब मनोरंजन करते हैं। इसी कड़ी में चन्दन चंचल का मस्ती से भरपूर गाना “चटकन चलईलs बलमु” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

https://youtu.be/wC4L61C6pDE

चन्दन चंचल का गाना चटकन चलईलs बलमु काफी धमाल मचाने वाला है। रिलीज हुए इस गाने को गाया है चन्दन चंचल ने। इस गाने के गीतकार सोनू सरगम (आरा) हैं और संगीत दिया है संगीतकार रौशन सिंह ने। चन्दन चंचल के इस धमाल गीत का विडियो काफी अच्छा बनाया गया है। पति पत्नी के नोक झोंक पर यह गाना आधारित है, जिसमें पति अपनी पत्नी को चटकन मार देता है और पत्नी कहती है कि मैं अपने मायके की सुकुआँर कन्या हूं। और बस इसी बात को लेकर इस गाने का ताना-बाना बुना गया है। यह गाना काफी कर्णप्रिय और दर्शनीय है। इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *