February 15, 2026

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

बरेली। मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक आदरणीय सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर समिति द्वारा श्री हंस मंदिर, शास्त्रीनगर (बरेली) में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रोहिलखण्ड मेडिकल कॉलेज, बरेली के सहयोग से संपन्न हुआ।

शिविर में लगभग 200 लोगों का पंजीकरण हुआ तथा शुगर, कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप, नेत्र व दंत जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोग निवारण एवं परामर्श भी निःशुल्क प्रदान किया।

शिविर का शुभारंभ श्री हंस मंदिर प्रभारी महात्मा श्री तारामति बाई जी एवं श्री गौरव सक्सेना (पार्षद, बरेली) द्वारा किया गया।

रोहिलखण्ड मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक टीम में डॉ. उदय सिंह ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और तनावमुक्त जीवन की महत्ता पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. ऋचा ने संतुलित आहार व पोषण संबंधी जागरूकता प्रदान की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। विशेष सहयोग हेतु श्री दिनेश मिश्रा, लक्ष्मी वर्मा, डॉ. देव राणा, श्री रजनीश श्रीवास्तव, डॉ. लवी सिंह सहित अनेक सेवाभावी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *