February 11, 2026

भोजपुरी फिल्म “भगवान हाजिर हो” के पोस्टर में दिखा देसी स्टार “समर सिंह” का देसी अवतार

भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह के गीत एक तरफ यूटयूब पर हंगामा मचाए हुए हैं वहीं दूसरी तरफ वह भोजपुरी की मल्टी स्टारर फिल्म “भगवान हाजिर हो” में अपने देसी लुक को लेकर चर्चा में हैं। इस फ़िल्म का पोस्टर रिलीज़ किया गया है जिसमें देसी स्टार का देसी अवतार सबको आकर्षित कर रहा है।
फ़िल्म के निर्माता निशीकांत झा, सह निर्माता रवि शंकर सिंह और निर्देशक सचिन यादव हैं। इस फिल्म में समर सिंह के साथ सुपरस्टार प्रवेश लाल यादव, अंशुमान सिंह राजपूत, यामिनी सिंह, रोहित सिंह, गरिमा मौर्य, अयाज खान और संतोष पहलवान मुख्य भूमिका में हैं। बहुत ही जल्द यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। तो तैयार रहें समर सिंह को बिग स्क्रीन पर एक नए अवतार मेे देखने के लिए।
बात करें भगवान हाजिर हो के पोस्टर की तो इसमे समर सिंह सर पर पगड़ी बांधे कुर्ता पहने गले मे ढोल लटकाए हुए दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वह शादी में ढोल बजा रहे हैं वहीं प्रवेश लाल यादव सर पर पतीला रखे हुए रसोइए की भूमिका में दिख रहे हैं। सत्यदेव फिल्म्स प्रोडक्शन प्रस्तुत पीएनजे फिल्म्स कृत भगवान हाजिर हो की कहानी काफी यूनिक है जो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन उपलब्ध करवाने के साथ सन्देश भी देगी।
फ़िल्म की कहानी अरविन्द तिवारी ने लिखी है। गीत संगीत आजाद सिंह व साजन मिश्रा का है। डीओपी डीके शर्मा, एडिटर मनोज शंकला, फाइट मास्टर हीरा यादव, कोरियोग्राफर संजय कोर्बे, आर्ट डायरेक्टर अजय मौर्या और कार्यकारी निर्माता कपिल शाह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *