February 15, 2026

‘लिपस्टिक का Color चेंज कीजिए’ पर हुआ नीलकमल सिंह और प्रगति भट्ट के बीच बवाल

भोजपुरी इंडस्ट्री के बवाल सिंगर नीलकमल सिंह और सुपर सिंगर प्रियंका सिंह की आवाज में नया सांग ‘लिपस्टिक का Color चेंज कीजिए’ म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ‘लिपस्टिक का Color चेंज किजिए’ में नीलकमल सिंह के साथ इंडस्ट्री की टेलेंट अभिनेत्री प्रगति भट्ट नजर आ रहे हैं। प्रगति की खूबसूरती में चार चाँद लगाने के लिए नीलकमल वीडियो में लिपिस्टिक का रंग बदलने की बात कर रहे हैं। लिपस्टिक का Color चेंज किजिए’ में प्रगति भट्ट बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं, वही नीलकमल भी कहर बरपा रहे हैं।

यह सांग रिलीज होते ही सोशल मीडिया में बवाल मचा रहा है। क्योंकि गाने में नीलकमल और प्रगति के डांस मूव्स कमाल के लग रहे हैं। फुल वीडियो सांग रिलीज के पहले इसका टीजर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया था। जिस पर लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘लिपस्टिक का Color चेंज कीजिए’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने के बोल रजनीश चौबे ने लिखे हैं, इसका संगीत छोटू रावत ने बनाया है। इसका वीडियो निर्देशन निर्देशक आर्यन देव, कोरियोग्राफी सम्राट अशोक, एडिटिंग मीत जी, डीओपी राजेश राठौर, रवि राठौर और प्रोडक्शन हेड की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने निभाई है। गाने के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *