February 15, 2026

पहली बार अंकुश राजा और शिल्पी राज की आवाज के साथ थिरकी सबा खान, ‘ओढ़निया सटा के रखिहs’ में सबा ने मचाया गदर

भोजपुरी इंडस्ट्री की यंग सिंगर अंकुश राजा और शिल्पा राज की जोड़ी इन दिनों एक के बाद एक सुपरहिट गाने दे रहे हैं। जब भी यह जोड़ी साथ में आती है तो गर्दा मचा जाती है। अब अंकुश राजा और शिल्पी राज के गाए सांग ‘ओढ़निया सटा के रखिहs’ में भोजपुरी इंडस्ट्री की क्यूट गर्ल सबा खान परफॉर्म करती नजर आ रही है। जिसमें सबा खान की कातिलाना अदा और अंकुश राजा की गायकी दोनों ही गजब का कमाल कर रही है। ये सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है। ‘ओढ़निया सटा के रखिहs’ को रिलीज हुई कुछ ही समय हुआ है और ये वायरल हो गया है।

निर्माता रत्नाकर कुमार निर्मित ‘ओढ़निया सटा के रखिहs’ में जहां अंकुश राजा का भोलापन नजर आ रहा है,तो वही दूसरी तरफ सबा खान का दिलकश अंदाज देखने लायक है। दोनों की केमेस्ट्री सांग में खूब जच रही है। ये कहना गलत नहीं होगा कि सबा खान ने आते ही भोजपुरिया दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। हालही में सबा खान, नीलकमल के साथ ‘होखे वाला जीजा हई’ में नजर आई थी और तभी से मीडिया उनके बारे में जानने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित था। अब उनके सांग’ओढ़निया सटा के रखिहs’ की भी चर्चा शुरू हो गई है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘ओढ़निया सटा के रखिहs’ के निर्मात रत्नाकर कुमार है। सांग को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने गाया है। गाने के लेखक बोस रामपुरी,संगीत छोटू रावत,गार्जियन लखन बाबा,मैनेजर नेता जी,निर्देशन आर्यन देव,डीओपी राजेश राठौर, रवि राठौर,कोरियोग्राफर सम्राट अशोक,एडिटर मीत जी, और प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं। गाने के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं।

बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के साथ अनुबंध के बाद सबा खान का ये दूसरा गाना है ‘ओढ़निया सटा के रखिहs’। जो रिलीज होते ही लोगों के सरचढ़ कर बोला रहा है। इसके पहले सबा खान ‘होखे वाला जीजा हई’ में सिंगर-एक्टर नीलकमल सिंह के साथ नजर आ चुकी हैं। अब तक सांग को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *